ससुराल के लिए भाग्यशाली होती हैं ऐसी महिलाएं, जिनके पैरों में होते हैं ये खास निशान

ससुराल के लिए भाग्यशाली होती हैं ऐसी महिलाएं, जिनके पैरों में होते हैं ये खास निशान

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों और उस पर मौजूद विशेष चिह्नों का अध्ययन किया जाता है. सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, हथेली की रेखाओं से व्यक्ति के भूत, भविष्य और वर्तमान का पता लगाया जा सकता है, उसी तरह पैरों के आकार और रूप रंग को देखकर भी भविष्यवाणी की जा सकती है. शास्त्रों के अनुसार, महिलाओं के पैर को देखकर उसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा का अंदाजा लगाया जा सकता है. कुछ विशेष आकार के पैर वाली महिलाएं बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं. ऐसी महिलाओं को मां लक्ष्मी का साक्षात आशीर्वाद प्राप्त होता है. मां लक्ष्मी की कृपा से ऐसी महिलाओं का जीवन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि के भरा रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि किस तरह के पैरों वाली महिलाएं अपने पति के लिए साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप होती हैं.

कोमल और मखमली तलवे
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के पैर के तलवे बहुत मुलायम, गुलाबी और समान होते हैं, वे बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं. ऐसी महिलाओं की रुचि अक्सर संगीत, चित्रकला और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में होती है. कोमल तलवे वाली महिलाएं स्वभाव से बहुत दयालु होती हैं और पूरे परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखने का हुनर जानती हैं. ये अपने आसपास हमेशा सकारात्मक और खुशहाल वातावरण बनाए रखती हैं.

जुड़ी हुई उंगलियां
पैरों की उंगलियों की बनावट भी भविष्य के कई राज खोलती है. सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो, जिन महिलाओं के पैरों की उंगलियां सुंदर, सुडौल और आपस में सटी हुई होती हैं, वे अत्यंत शुभ फलदायी होती हैं. ऐसी महिलाएं दूसरों की भावनाओं का सम्मान करती हैं और संकट के समय अपने जीवनसाथी के साथ ढाल बनकर खड़ी रहती हैं. इसके अलावा ऐसी महिलाएं अपने ससुराल के लिए लक्ष्मी के समान होती हैं. इनके आगमन से घर में एकता और प्रेम बढ़ता है, जिससे आर्थिक उन्नति की राह आसान होती है.

उन्नत और मांसल पैर
अगर किसी महिला के पैर का ऊपरी हिस्सा चिकना, कोमल और थोड़ा भरा हुआ (गुदगुदा) हो, तो इसे राजसी सुखों का संकेत माना जाता है. माना जाता है कि इस तरह के पैर वाली महिलाएं जिस घर में वधू बनकर प्रवेश करती हैं, वहां दरिद्रता कभी वास नहीं करती. उनके कदम ससुराल में धन और वैभव लेकर आते हैं.

पैरों में मौजूद विशेष चिह्न
सामुद्रिक शास्त्र में पैरों के तलवों पर बनने वाले कुछ विशेष प्राकृतिक चिह्नों को राजयोग के समान माना गया है. अगर किसी महिला के पैरों में शंख, कमल का फूल, ध्वजा (झंडा) या मछली का निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे, तो वह अत्यंत भाग्यशाली होती है. ऐसी महिलाओं को न सिर्फ धनवान जीवनसाथी मिलता है, बल्कि उन्हें समाज और ससुराल में अपार मान-सम्मान भी प्राप्त होता है. ऐसी महिलाएं अपने कुल का नाम रोशन करती हैं और उनका वैवाहिक जीवन सुख-सुविधाओं से भरा होता है.

Leave a Reply