up-news-2025-02-22T180552.050-2025-02-3bb4d266b26ec2a3d011330984f661ec

मथुरा. वृंदावन का निधिवन एक ऐसी रहस्यमई जगह, जहां आज भी कई लोगों का दावा हैं कि शाम ढलने के बाद भगवान श्री कृष्ण और राधारानी रास करने आते हैं. निधिवन के पड़ोस में रहने वालों का कहना है कि मैंने महसूस किया है बांसुरी और पायल की रात को आवाज सुनी है. निधिवन के पड़ोस में बने ज्यादातर घरों में खिड़कियां नहीं है, क्योंकि मान्यता है कि अगर जो भी राधा-रानी को देखता है वह या तो पागल हो जाता है या उसके साथ कुछ इससे भी ज्यादा बुरा हो सकता है. वहीं इन सब के बीच वृंदावन में रहने वाली निधिवन के पड़ोसी घर की एक बुजुर्ग महिला ने कई रहस्यमई खुलासे किए हैं. बुजुर्ग महिला की उम्र लगभग 99 साल बताई जा रही है.

पड़ोस की बुजुर्ग महिला सेवा देवी का दावा है कि रात को राधिका जी आती है और श्रंगार करती हैं, उनके कपड़े बिखरे हुए मिलते हैं, पान चबा हुआ मिलता है. उनका यह भी दावा है कि रात को उन्होंने अक्सर घुंघरू, पायल और बंसुरी की आवाज सुनी है. जिसके बाद बुजुर्ग महिला अपनी छत पर गई जहां की दिवआल निधिवन से लगी हुई थी. छत पर बुजुर्ग महिला की बहु भी पहुंची. बुजुर्ग महिला ने यह भी दावा किया कि राधा-रानी के चलने की आवाज आती है लेकिन वह दिखते किसी को नहीं है.

वहीं बुजुर्ग महिला की बहु राज कुमारी ने दावा किया है कि रात में यह पेड़ सखी बन जाते हैं और इन पेड़ों में कालापन आ जाता है और शाम होते ही सभी जानवर पक्षी यहां से बाहर निकल जाते हैं. राज कुमारी ने यह भी दावा किया कि अगर कोई यहां भगवान को देख ले वह खत्म हो जाता है, 2 साल पहले एक परदेशी निधिवन में रुकने आया था लेकिन सुबह तक वह खत्म हो गया था. बता दें यह दावा निधिवन के पड़ोस में रहने वालों का है न्यूज18 इस बात की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है.