E0A4AEE0A4B9E0A4BFE0A4B2E0A4BE E0A4A8E0A587 E0A495E0A4BFE0A4AFE0A4BE E0A4ACE0A587E0A4B6E0A4B0E0A58DE0A4AEE0A580 E0A495E0A580 E0A4B9E0A4A6E0A587E0A482 E0A4AAE0A4BEE0A4B0 E0A4AAE0A4B9E0A4B2E0A587 E0A4B2E0A4BFE0A4ABE0A58DE0A49F E0A4B2E0A587E0A482E0A4A8

धीरे-धीरे समय बदला, तो लोगों को अपनी प्रतिष्ठा और नाम कमाने का नया तरीका भी मिलता चला गया. अब लोग रातों-रात वायरल होना चाहते हैं, ताकि उन्हें देश-दुनिया के लोग जान सकें. लेकिन इसके लिए वे किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. कोई महिला फर्जी में छोटे से बच्चे से शादी करने का दावा करती है, तो कोई अश्लील हरकतों से लोगों को अपना वीडियो देखने को मजबूर करती है.

ऐसे लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए बेशर्मी के किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में नेपाल की रहने वाली सपना तिमिलसिना (Sapana Timilsina) नजर आ रही हैं. सपना ने खुद अपने अकाउंट से इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वे स्कर्ट में नेपाल के किसी सड़क पर खड़ी होकर लिफ्ट मांगने का एक्टिंग कर रही हैं.

पहले वे अपने हाथों से इशारा करके गाड़ी को रुकवाने की कोशिश करती हैं, जबकि उनके इशारों के बाद कोई भी गाड़ी वहां से गुजरती नहीं. लेकिन सपना को वीडियो बनाना था, ताकि वायरल हो सकें. ऐसे में सपना अपने स्कर्ट को थोड़ा ऊपर तरफ खींचती हैं और मुस्कुराती हुई हाथ दिखाती हैं. ठीक फिल्मों में जैसा दिखाया जाता है.

https://twitter.com/newsjustabhi/status/1988595286781116762

इसके बाद वो हंसने लग जाती हैं. इस दौरान भी सड़क से कोई गाड़ी नहीं गुजरती. यानी कि ये वीडियो सिर्फ और सिर्फ वायरल होने के लिए बनाया गया. सपना के इस वीडियो को अब तक 8 लाख 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है.

इतना ही नहीं, इस वीडियो पर कमेंट्स भी ढेर सारे आए हैं. कृष्णा आचारी ने कमेंट किया है कि गाड़ी जब गुजर गई, तो क्या कैमरामैन से लिफ्ट मांग रही हो? मनीष सिंह ने कमेंट किया है कि वीडियो बनाने के लिए कुछ भी करोगी? गाड़ी तो आ जाने दो, फिर लिफ्ट मांगना. वहीं, सुरेश नाम के शख्स ने लिखा है कि ओवरएक्टिंग बंद कर बकलोल. कई यूजर्स ने इस महिला के वीडियो को अश्लीलता से भरा करार दिया है और खरीखोटी सुनाई है. साथ कई लोगों ने अभद्र टिप्पणी भी की है.