E0A497E0A4A0E0A4BFE0A4AFE0A4BE E0A485E0A4B8E0A58DE0A4A5E0A4AEE0A4BE E0A494E0A4B0 E0A495E0A4ACE0A58DE0A49C E0A495E0A4BE E0A485E0A49AE0A582E0A495 E0A487E0A4B2E0A4BEE0A49C E0A4B9E0A588 E0A49CE0A4BFE0A4AEE0A580E0A495E0A482E0A4A6
  • जिमीकंद के फायदे के बारे में कम ही लोग जानते हैं। यह एक सब्जी ही नहीं बल्कि एक जड़ी-बूटी भी है। इसे सूरन भी कहते हैं। फायबर-विटामिन-सी, बी6, बी1, फोलिक एसिड के अलावा पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और फॉस्फोरस युक्त जिमीकंद कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है। जानते हैं इसके फायदे-गठिया में फायदेमंद इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी और बीटा-कैरोटिन कैंसर का कारण बनने वाले फ्री-रेडिकल्स से लड़ते हैं। साथ ही यह गठिया और फेफड़ों से जुड़े अस्थमा रोग में भी फायदेमंद है।
  • इसे नियमित खाने से कब्ज और कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली दिक्कतों से राहत मिलती है। इसके अलावा यह याददाश्त बढ़ाता है और अल्जाइमर रोग (भूलने की समस्या) से बचाता है। ओमेगा-3 से भरपूर जिमीकंद रक्तसंचार सुधारने के साथ धमनियों में ब्लॉकेज को दूर करता है।
  • ये ध्यान रखें : आयुर्वेद के मुताबिक किसी भी प्रकार के चर्म या कुष्ठ रोगों में इससे परहेज करें।