Hidden Oil दिल का बड़ा दुश्मन, नमकीन से नूडल्स तक जाने एक-एक चम्मच का हिसाब

Hidden Oil दिल का बड़ा दुश्मन, नमकीन से नूडल्स तक जाने एक-एक चम्मच का हिसाब

Packaged Food Health Risks: चिप्स, नमकीन, बिस्किट, इंस्टैंट नूडल्स और स्ट्रीट फूड में छिपा Hidden Oil आपकी सेहत और दिल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जानें रोजाना स्नैक्स में कितना तेल छिपा होता है और तेल की मात्रा 10% तक कम करने के आसान टिप्स।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर देशवासियों को स्वस्थ्य रहने की सलाह देते हैं। आज उन्होंने देशवासियों से खानें में 10% कुकिंग ऑयल कम करने की बात कही। कम तेल खाने से न सिर्फ स्वास्थ्य अच्छा होगा बल्कि बाहर से आयात होने वाले तेल का खर्च भी बचेगा।  दिल का स्वास्थ्य पूरी तरह से आपके खानपान पर निर्भर करता है। हेल्दी हार्ट के लिए एक दिन में 15 से 20 एमएल कुकिंग ऑयल खाना पर्याप्त माना जाता है। लेकिन जानकारी न होने के कारण लोग पैक्ट्ड फूड्स के जरिए हिडन ऑयल का भी सेवन करते हैं, जो हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है। जानिए आखिर कैसे हिडन ऑयल चुपके से आपके शरीर में पहुंच रहा है।

नमकीन में कितना होता तेल?

अगर आप रोजाना सुबह शाम चाय के साथ नमकीन खाते हैं, तो आपको जान लेना चाहिए कि इसमें छिपे हुए तेल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। आलू भुजिया, मिक्सर जैसे कि नमकीन आदि डीप फ्राई किए जाते हैं। इसलिए इसमे तेल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अगर आप थोड़ा मात्रा नमकीन की खाएंगे, तो इनडायरेक्ट अधिक तेल का सेवन कर रहे हैं।

मात्रा: 100 ग्राम नमकीन

अनुमानित तेल: 25 से 35 ग्राम फैट( 5 से 7 चम्मच तेल के बराबर)

बिस्किट में कितना होता है तेल

अगर आप बिना किसी गेट के क्रीम बिस्किट या ग्लूकोस बिस्किट खा रहे हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए कुकीज बटर बिस्किट या क्रीम बिस्कुट में अक्सर पाम तेल या वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए कभी भी आप इसे लाइट स्नैप समझने की गलती ना करें यह कैलोरीज के साथ फट बढ़ाने का भी काम करता है। बिस्किट का सेवन हार्ट की बीमारियों को न्यौता देता है।

मात्रा: 5 से 6 क्रीम बिस्किट या 8-10 ग्लूकोज बिस्किट

अनुमानित तेल: 8 से 15 ग्राम फैट ( 1.5 से 3 चम्मच तेल के बराबर)

इंस्टेंट नूडल्स है दिल के लिए खतरनाक

अगर आपको लगता है कि इंस्टेंट नूडल्स के साथ आप खूब सारी वेजिटेबल्स मिलाकर इसे हेल्दी बना देंगी, तो यह आपकी गलत सोच है। कई इंस्टेंट नूडल्स प्री फ्राइड होते हैं ताकि उनका टेक्सचर जल्दी कुक होने लायक बन जाए। साथ ही नूडल्स में सोडियम के साथ ऑयल कंटेंट भी बढ़ जाता है।

मात्रा: 1 पैकेट इंस्टैंट नूडल्स (70-80 ग्राम)

अनुमानित तेल: 10 से 15 ग्राम फैट ( 2 से 3 चम्मच तेल के बराबर)

स्ट्रीट फूड्स में कितना है तेल?

समोसा (1 पीस, 100-120 ग्राम): लगभग 12 से 18 ग्राम फैट ( 2.5 से 3.5 चम्मच तेल)

फ्रेंच फ्राइज (1 मीडियम सर्विंग): लगभग 3 चम्मच तेल

खाने में कुकिंग ऑयल कैसे करें कम?

अगर आप खाने में तेल की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो पैक्ड फूड खाना पूरी तरीके से बंद कर दें। साथ ही डीप फ्राई की जगह आप एयर फ्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कम तेल में खाना बनाएं। कुछ सिंपल टिप्स की मदद से आपकी थाली में तेल की मात्रा कम हो जाएगी और साथ ही कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल, बैलेंस ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाएगा।

Leave a Reply