लम्बी उम्र तक जीना है तो सोते वक्त भूलकर भी ना करें ये 3 काम, जानें

लम्बी उम्र तक जीना है तो सोते वक्त भूलकर भी ना करें ये 3 काम, जानें

आज के बदलते लाइफ स्टाइल के चलते लोगों का आराम करने और सोने के लाइफ स्टाइल में बहुत बदलाव हो गया है. लोग अपने ऑफिस के कामों को लेकर दिन भर टेंस रहते हैं जिसकी वजह से उन्हें रातों को चैन की नींद नहीं आती है. बावजूद इसके इतने सारे टेंशन के दौरान भी लोग सोते समय कुछ ऐसे ऐसे काम करते हैं जिसकी वजह से सोने की क्षमता पर असर पड़ता है.

बता दें कि एक लम्बी उम्र जीने के लिए लोगों को पर्याप्त नींद की सख्त जरुरत होती है. जो लोग रातों को प्रयाप्त नींदसोते हैं वो दूसरों के मुकाबले ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं. तो आज हम आपको सोते समय तीन ऐसे टिप्स बताने वाला हों जिसे अमल में लाकर आप बड़ी टेंशन के दरमियान भी गहरी नींद में सो सकते हैं तो चलिए जानते हैं.

1 ) हर पुरुष सोते समय मोबाइल को स्विच ऑफ कर देना चाहिए। क्योंकि मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाईट नींद में खलल डालती है। इसके अलावा सोने से पहले कोई अच्छी पुस्तक पढ़ें। इससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

2 ) रात में सोते समय हल्के और कंफर्टेबल कपड़े पहनना चाहिए। इससे शरीर का तापमान संतुलित रहता है और आपको नींद अच्छी आती है। और अच्छी नींद से आपकी थकान दूर हो जाती है और आप अगले दिन फ्रेश और अच्छा महसूस करते हैं।

3 ) हमेशा रात को सोते समय कमरे की लाईट बंद कर दें या बहुत कम रौशनी रखें। दरअसल अधिक रौशनी होने पर स्लीप हारमोन का प्रोडक्शन कम हो जाता है। इससे अच्छे तरह से नींद नही आती है और आप दूसरे दिन थके थके से महसूस करते हैं।

Leave a Reply