
मच्छरों से होने वाली बीमारियां काफी नुकसानदायक है जो आपके शरीर को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचती है. आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में मच्छरों से होने वाली बीमारियाँ जैसे कि डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि दिनों दिन बढती जा रही हैं. इन बीमारियों के बढने से हर देश में में मरने वालों की संख्या भी बढ़ती देखने को मिल रही है. ऐसे में इन मच्छरों को घर से दूर रखना हर किसी का लक्ष्य बन चुका है. अगर आप भी अपने बच्चों और परिवार वालों को मच्छरों से फैलने वाली गंदगी एवं बिमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अभी से तत्पर होना होगा!
इन दिनों मच्छर मारने के लिए बजार में तरह तरह के केमिकल और रसायनिक प्रोडक्ट्स उपलब्द हैं. यह प्रोडक्ट्स कुछ समय तक मच्छरों से आपको बचा लेते हैं मगर इनका ज़हरीला धुआ और केमिकल आपकी सेहत के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है. परन्तु आज के इस आर्टिकल में हम आपको मच्छरों से बचाव रखने का एक ऐसा सस्ता एवं टिकाऊ उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अपना कर आप मच्छरों को कुछ ही मिनटों में घर से हमेशा के लिए दूर भगा सकते हैं. इसके इलावा हम आपको बताते चले कि इस उपाय के लिए आपको ज्यादा रुपए खर्च करने की भी जरूरत नही पड़ेगी क्यूंकि इसके लिए केवल 2 रुपए ही आपके लिए काफी हैं और यह तरीका केमिकल नही बल्कि नेचुरल तरीका है!
अपनाएं ये नेचुरल उपाय- मच्छरों को घर से भगाने का एकमात्र नेचुरल तरीका कपूर है. कपूर आग जलाने के काम आता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर गीतांजलि शर्मा के अनुसार कपूर हेल्थ के लिए भी अच्छा सिद्ध होता है. इसका दुआ इंसानों के लिए एकदम सेफ है. इसके इलावा कपूर को जलाने से बोर्डिंग में अच्छे असर दिखाई देते . हैं डॉ शर्मा के अनुसार कपूर के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें अपनाकर हम मच्छरों को आसानी से घर से भगा सकते हैं. इन्हीं में से तेज पत्ता भी एक है. अगर तेज पत्ते के ऊपर कपूर कर जला दिया जाए तो मच्छर कभी नजर नहीं आएंगे. इसके इलावा यह तरीका आपकी हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालेगा.





