आधी रात को बेटी के कमरे से आ रही थी आवाज, पिता ने दरवाजा खोला तो दिखा लड़का… फिर उठाया ये खौफनाक कदम

आधी रात को बेटी के कमरे से आ रही थी आवाज, पिता ने दरवाजा खोला तो दिखा लड़का… फिर उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार के लखीसराय जिले में एक शख्स ने अपनी बेटी के प्रेमी की हत्या कर दी और उसके शव को जलाने की कोशिश की. पुलिस ने प्रेमी युवक का अधजला शव बरामद कर लिया है और मामले में एक की गिरफ्तारी कर ली है.

बिहार के लखीसराय प्रेम प्रसंग में हुई एक हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के बेला गांव में एक पिता ने ही अपनी बेटी के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गांव में 25 जनवरी की रात एक प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी संदीप की उसके पिता धर्मराज राम ने हत्या कर दी. साथ ही हत्या के शव को जलाकर नहर के पास गाड़ दिया

पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. जानकारी के मुताबिक 18 साल का संदीप 25 जनवरी की देर रात को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. ऐसे में घर में मौजूद प्रेमिका के पिता ने दोनों को धीरे धीरे बातें करते हुए सुन लिया और दोनों को पकड़ लिया.

नहर के पास गाड़ दिया शव

पुलिस ने बताया कि धर्मराज ने अपनी लड़की को एक बंद कर दिया और उसके प्रेमी की हत्या कर दी. इसके बाद शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन डर की वजह से ऐसा कर नहीं पाया. ऐसे में धर्मराज ने शव को नहर के पास गाड़ दिया. जानकारी के अनुसार जब संदीप बहुत देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसके घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की. ऐसे में जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी.

परिजनों ने बताई ये बात

संदीप के घरवालों ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी की रात को एक लड़की का कॉल आया था, जिसके बाद वह उससे मिलने चला गया. ऐसे में घर वालों ने पुलिस को लड़की का नंबर भी दिया, जिसके बाद जांच में मामले की परतें खुलती चली गई. फोन की CDR, इंस्टाग्राम मैसेज, सभी सबूत प्रेमिका की तरफ इशारा करने लगे. ऐसे में पुलिस ने प्रेमिका और उसके पिता को थाने बुलाया और सख्ती से पूछताछ की.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पूछताछ पर पूरा मामले का खुलासा हो गया. धर्मराज से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने संदीप का अधजला शव नहर से बरामद किया. साथ ही फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

Leave a Reply