बॉडी डिटॉक्स के लिए मिल गए ये मसाले, बस रात में भिगों दें और सुबह करले सेवन, फिर देखें कैसे दिखता हैं….

बॉडी डिटॉक्स के लिए मिल गए ये मसाले, बस रात में भिगों दें और सुबह करले सेवन, फिर देखें कैसे दिखता हैं….

इंटरनेट डेस्क। आपने कई लोगों से सुना होगा की यार बॉडी डिटॉक्स करनी हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं की इसमें क्या होता हैं और इसका क्या मतलब होता है। अगर नहीं तो आपको बता देते हैं कि बॉडी डिटॉक्स मतलब शरीर में जमा अशुद्धियों और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना। यह शरीर के प्राकृतिक डिटॉक्सिफिकेशन सिस्टम को सपोर्ट करने की एक प्रक्रिया है। डिटॉक्सिफिकेशन शरीर के अंगों जैसे किडनी, लिवर, पाचन तंत्र, त्वचा और फेफड़ों के ज़रिए होता है। वैसे आपको घर में रखें मसालों से भी बॉडी डिटॉक्स कर सकते है।

त्रिफला
त्रिफला शरीर को डिटॉक्स करने में फायदेमंद होता है। यह शरीर को उन चीजों से मुक्त करने में मदद करता है जिनकी उसे जरूरत नहीं होती।

हल्दी
हल्दी शरीर को डिटॉक्स करने में अहम भूमिका निभाती है। इसका सक्रिय यौगिक, करक्यूमिन, लिवर की कार्यप्रणाली में मदद करता है, सूजन को नियंत्रण में रखता है। 

धनिया के बीज
धनिया के बीजों में सफाई करने के गुण होते हैं। वे शरीर से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करते हैं और किडनी के कामकाज को संतुलित और स्वस्थ रखते। बस कुछ बीजों को पानी में उबालें, छान लें और पूरे दिन पानी को घूंट-घूंट करके पिएँ। 

जीरा
जीरा पाचन को बढ़ावा देता है, सूजन को कम करने में मदद करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में सहायता करता है। डिटॉक्स चाय के लिए कुछ बीजों को गर्म पानी में भिगोएँ या थोड़े अतिरिक्त स्वाद और बड़े लाभों के लिए उन्हें अपने भोजन पर छिड़कें।

Leave a Reply